क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। खेल महाकुम्भ 2023 के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, संकुल सुयालबाड़ी में 04 व 05 दिसंबर को होगी। जिसमें अंडर-14 तथा अंडर-17 आयु वर्ग में बालक—बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

आयोजक मंडल के अनुसार 04 दिसंबर, 2023 को प्रात: 11 बजे तक प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाएगा। अंडर 14 के अंतर्गत एथलेटिक्स में 60 व 600 मी. दौड़, लंबी एवं ऊंची कूद, गोला फेंक एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी।
द्वितीय दिवस 05 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से अंडर-17 के अंतर्गत् एथलेटिक्स में 100, 200 व 400, 800, 1500 एवं 3000 मीटर की दौड़ होगी। इसके अलावा लंबी एवं ऊंची कूद, गोला एवं चक्का फेंक, कबड्डी तथा 4×100 मी० रिले रेस की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।

