HomeBreaking Newsमजिस्ट्रेट से भिड़ गई महिला कांस्टेबल, कहा "सरकार के नौकर हैं, आपके...

मजिस्ट्रेट से भिड़ गई महिला कांस्टेबल, कहा “सरकार के नौकर हैं, आपके नहीं”

ADVERTISEMENTS

जानिए, आखिर मजिस्ट्रेट से क्यों भिड़ गई महिला कांस्टेबल

CNE DESK/इन दिनों देश भर में एक महिला कांस्टेबल का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जहां मजिस्ट्रेट द्वारा पानी मांगे जाने पर वह भड़क गई। महिला कांस्टेबल बोल रही ​है कि पुलिस सरकार की नौकर है, आपकी नहीं। वहीं अन्य पुलिस कर्मी भी उसका साथ देते नजर आ रहे हैं।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

दरअसल, यह मामला बिहार की राजधानी पटना का है। यहां पशुपालन विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों हुआ था। कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट साहब भी पहुंचे।

मजिस्ट्रेट साहब को भारी पड़ा पानी मंगवाना

वीडियो में दिख रहा है कि मजिस्ट्रेट वीपी गुप्ता ने जैसे ही पुलिसकर्मी को पानी लाने का आर्डर दिया, तो महिला सिपाही भड़ग उठी। उसने कहा कि ”मैं पानी लाकर क्यों दूं।” वह सरकारी नौकर है, मजिस्ट्रेट की कोई पर्सनल नौकर नही है।

बताया जा रहा है गित गुरुवार को पटना के दीघा घाट पर पशु एवं मत्स्य विभाग का आयोजन हुआ। जिसमें गंगा नदी में 01.5 लाख मछली के बच्चे पानी में छोड़े गए।

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सुबह से ही पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसमें बीपी गुप्ता को मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया था। इस दौरान बीपी गुप्ता ने एक पुलिसकर्मी से पानी लाने को कहा।

यह सुनते ही महिला पुलिसकर्मी भड़क गई। जब उसने मजिस्ट्रेट के आदेश का विरोध किया तो अन्य पुलिस कर्मी भी उसका साथ देने लग गए।

नाश्ते के लिए नहीं पूछे जाने से नाराज थे पुलिस कर्मी

वायरल वीडियो में महिला पुलिस कर्मी बोल रही है कि क्या वह मजिस्ट्रेट की पर्सनल नौकर है ? वह आगे कहती है कि ”खुद सुबह से वो लोग नाश्ता कर रहे हैं तो हम लोग को पूछा तक नहीं। इसके बाद हमसे पानी मांग रहा हैं। इन्होंने अपना मुंह देखा है क्या ?”

पुलिस कर्मियों का गुस्सा इस बात पर था कि सुबह से ड्यूटी दे रहे सिपाहियों को खाना—पानी को लेकर पूछा नहीं गया। वहीं, मजिस्ट्रेट व अन्य लोगों को नाश्ता दिया गया।

मजिस्ट्रेट वीपी गुप्ता ने ​मामले पर कही यह बात

इधर मजिस्ट्रेट वीपी गुप्ता ने कहा कि उन्होंने मानवता के तौर पर पानी मांगा था। पानी तो कोई भी किसी से मांग सकता है। इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि वह खुद 4 बोतल लेकर आते हैं व अन्य लोगों को भी पिलाते हैं। आज वह पानी लाना भूल गए। मांगा तो पुलिस कर्मियों ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया। वह मामले की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से करेंगे।

Video – मजिस्ट्रेट से भिड़ गई महिला कांस्टेबल

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दुकान में शराब पीने से रोका तो सीने में छुरा घोंप युवक हुए फरार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments