HomeUttarakhandAlmoraAlmora : आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अलर्ट रहें ग्राम प्रहरी

Almora : आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अलर्ट रहें ग्राम प्रहरी

ADVERTISEMENTS

📌 थानाध्यक्ष लमगड़ा ने ग्राम प्रहरियों को किया ब्रीफ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों की मीटिंग आयोजित की गयी। जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों से उनके गांव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों को सक्रिय एवं सतर्क रहने तथा गांव में किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल थाने को सूचित करने हेतु कहा गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा ग्राम प्रहरियों से अपना आचरण अच्छा रखते हुए गांव में अपनी अच्छी छवि बनाने व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने हेतु कहा गया। ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर सक्रिय रहते हुए गांव की अवैध गतिविधियों/आपराधिक घटनाओं व आपदा संबंधी सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने हेतु कहा गया।

इसके अतिरिक्त गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने तथा ग्रामवासियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक करने हेतु कहा गया।

बगल में छोरा शहर में ढिंढोरा, दून में होते हुए हैदराबाद से मंगाया प्लाज्मा कटर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments