HomeUttarakhandAlmoraधौलादेवी : विभागीय अधिकारियों ने दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

धौलादेवी : विभागीय अधिकारियों ने दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ADVERTISEMENTS

पनुवानौला/अल्मोड़ा। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत विकासखंड धौलादेवी द्वारा ग्राम पंचायत पोखरी के प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा क्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गयी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह दर्याल तथा संचालन त्रिभुवन भट्ट द्वारा किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग, कृषि, ग्राम विकास,स्वास्थ्य, एनआरएलम, पशुपालन, राजस्व,भारतीय स्टेट बैंक, आशा,आंगनबाड़ी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान, चिल सिंधिया के पूर्व प्रधान मोहन सिंह रावत, दिनेश गैड़ा, संतोष कुमार, जगदीश राम, किशन सिंह, हरीश राम, मोहन राम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments