HomeBreaking Newsकक्षा एक के छात्र, 06 साल के मासूम की हार्ट अटैक से...

कक्षा एक के छात्र, 06 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत !

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/देश भर में कम उम्र के लोगों की हार्ट अटैक से हो रही मौतों ने चिकित्सा विज्ञानियों को हैरान कर दिया है। अब एक महज 06 साल के मासूम की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जिससे जहां बच्चे के परिजन सदमे में हैं। वहीं, उसके शिक्षक व अन्य लोग स्तब्ध रह गये हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की है। यहां कक्षा 01 में पढ़ने वाले महज 06 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। यह बालक शहर के कंचनबाग इलाके में रहता था। जिसके पिता एक नामी कारोबारी हैं।

बताया जा रहा है कि एक बड़े स्कूल में पढ़ने वाला बालक वेहान जैन अपने अभिभावकों के साथ किसी शादी समारोह में दिल्ली गया था। वहां उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन—फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

वहीं इस मामले में परिजनों का कहना है कि दो—तीन दिन पहले उसकी स्कूल में तबियत बिगड़ी थी। उसे जुखाम हो गया था। फिर सीने में दर्द की शिकायत हुई। जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कुछ दवा दी। बाद में बालक स्वस्थ भी हो गया था।

क्या कहते हैं चिकित्सक !

चिकित्सकों के अनुसार बालक की मौत मायोसाइटिस की वजह से हुई है। यह एक तरह का वायरस है और कई बार सीधा दीमाग पर असर करता है। हालांकि डॉक्टरों का यह भी कहना है कि आम तौर पर बच्चों को इतनी कम उम्र में दिल का दौरा नहीं पड़ सकता। इसके बावजूद किसी अन्य बीमारी का असर दिल पर पड़ सकता है। यही कारण है कि उसकी मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक है, लेकिन मौत की कोई अन्य वजह भी हो सकती है।

गमगील माहौल में अंतिम संस्कार

मृतक बालक विहान जैन डेली कॉलेज स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। वह परिवार का एकलौता चिराग था। गत दिवस रविवार को अत्यंत गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार हुआ।

हल्द्वानी : ओखलकांडा सड़क हादसे में घायल बच्चे ने भी तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments