हल्द्वानी में युवक की हत्या से सनसनी, पिता का ठेला संभाल रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

0
Udham Singh Nagar: Husband absconds after stabbing wife to death
सांकेतिक फोटो

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के पास पिता का ठेला संभाल रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। आगे पढ़ें…


ADVERTISEMENTS

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम 6:30 बजे करीब टीपी नगर चौकी क्षेत्र में रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के पास पिता का ठेला संभाल रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। आगे पढ़ें…

आनन-फानन में युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आगे पढ़ें…

हत्या की सूचना पर एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी और टीपी नगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या करने वाले अज्ञात हमलावर की तलाश में जुट गई है। आगे पढ़ें…

युवक की पहचान 32 वर्षीय अमित कश्यप पुत्र सुमेर कश्यप निवासी गौशाला कत्था फैक्ट्री रामपुर रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित एशियन पेंट के गोदाम में काम करता था, वह रविवार देर शाम कत्था फैक्ट्री के पास पिता के ठेले पर बैठा था, इस दौरान पिता कहीं गए थे वह वापस लौटे तो उनको घटना का पता चला।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें