HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अजय भट्ट की बेटी की शादी...

हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अजय भट्ट की बेटी की शादी में शामिल हुए

हल्द्वानी समाचार | रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी सुनीति भट्ट के विवाह समारोह में शिरकत करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी पहुंचे। अजय भट्ट की बेटी सुनीति की शादी 27 नवंबर को रुद्रपुर में होनी है। 26 तारीख यानी आज आर्डेन प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल परिसर, लामाचौड में महिला संगीत का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में जनप्रतिनिधि के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी पहुंचे। शादी समारोह में कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल से कई विधायक भी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा रही।

बता दें कि अजय भट्ट की बेटी सुनीति वकील हैं। वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। उनके होने वाले दामाद हल्द्वानी निवासी मयंक जोशी आइटीबीपी पैरामिलिट्री फोर्स में कमांडेड हैं, वे वर्तमान समय में मिस्ट्री ऑफ़ होम में तैनात हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments