HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू : कोविड-19 की जांच में बढ़ोतरी को लेकर यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं...

मोटाहल्दू : कोविड-19 की जांच में बढ़ोतरी को लेकर यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मोटाहल्दू/लालकुआं। शहीद स्मारक बिंदुखात्ता में यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच में बढ़ोतरी करने व ग्रामीण क्षेत्रों में जांच किये जाने के सम्बंध में प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना की जांच में ढिलाई बरत रही है उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता, हल्दूचौड़, गौलापार, चोरगलिया आदि क्षेत्रों में जांच बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्कर दानू, हेमंत पांडे, राजा धामी, ललित मेहता, संजय, विनय सामंत, सूरज राय, गोविंद दानू, जगमोहन जोशी चंदन बोरा, गौरव कोरंगा, घनश्याम फुलारा सहित तमाम युवा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments