HomeHealthDHOKANEY : मेडिकल कैंप में 120 छात्र—छात्राओं का हुआ रक्त परीक्षण

DHOKANEY : मेडिकल कैंप में 120 छात्र—छात्राओं का हुआ रक्त परीक्षण

ADVERTISEMENTS

📌 राइंका ढोकाने में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह के दिशा—निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय चिकित्सा शिविर में कुल 120 छात्र—छात्राओं का रक्त परीक्षण किया गया।

रक्त परीक्षण कराते छात्र—छात्राएं

कक्षा 06 से 12 तक के विद्यार्थियों की जांच

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में (AUV GIC DHOKANEY) आयोजित शिविर में कक्षा 06 से 12 तक के छात्र—छात्राओं के खून की जांच की गई। शिविर में कुल 120 बच्चों का रक्त समूह परीक्षण हुआ और रक्त के नमूने संग्रहित करवाये गये।

रक्त परीक्षण कराते छात्र—छात्राएं

शिविर का संचालन चंपा जीना, अनीता चौहान, महेंद्र भंडारी व रविन्द्र भंडारी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने सीएचसी सुयालबाड़ी (CHC Suyalbari) के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments