HomeUttarakhandChampawatइंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शिक्षिका के प्यार में डूबी युवती, हरियाणा...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शिक्षिका के प्यार में डूबी युवती, हरियाणा से भागकर पहुंची उत्तराखंड

Uttarakhand News | हरियाणा से पांच दिन पहले लापता हुई एक युवती को हरियाणा पुलिस ने लोहाघाट में एक शिक्षिका के घर से पकड़ लिया। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर उतारू थे। युवती और शिक्षिका ने कुछ देर तक एक साथ रहने का हंगामा किया, लेकिन काफी समझाने के बाद युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

हरियाणा के भिवानी से लापता हुई 23 साल की एक युवती को हरियाणा और लोहाघाट पुलिस की मदद से एक शिक्षिका के घर से शनिवार को पकड़ लिया गया। लोहाघाट के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि शिक्षिका और युवती की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

दोस्ती इतनी परवान चढ़ गई कि दोनों ने एक-साथ रहने की ठान ली। पांच दिन पूर्व युवती हरियाणा से भाग कर लोहाघाट पहुंच गई। युवती के पिता ने हरियाणा पुलिस में बेटी के गुमशुदा होने की तहरीर दी। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के बाद हरियाणा पुलिस युवती के पिता को साथ लेकर लोहाघाट पहुंची।

लोहाघाट पुलिस की मदद से युवती को शिक्षिका के घर से सुरक्षित पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन उसकी शादी करना चाह रहे थे लेकिन युवती शादी के बदले शिक्षिका के साथ रहना चाहती थी। इस कारण वह घर से भागकर लोहाघाट पहुंच गई। बाद में पिता और पुलिस के समझाने बुझाने के बाद युवती हरियाणा चली गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments