HomeHealthसीएचसी सुयालबाड़ी में लगा स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी मरीजों की भीड़

सीएचसी सुयालबाड़ी में लगा स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी मरीजों की भीड़

ADVERTISEMENTS

📌 सुशीला तिवारी से आई विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से आए चिकित्सिकों ने 100 से अधिक मरीजों की जांच की।

स्वास्थ्य जांच के अलावा नि:शुल्क परामर्श

गत दिवस आयोजित शिविर में सीएचसी के भी कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया। विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच के अलावा नि:शुल्क परामर्श भी दिया। इस कैंप का तमाम मरीजों ने लाभ उठाया। स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग से भविष्य में भी यहां इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाये जाने की मांग की। साथ ही तमाम चिकित्सकों का आभार जताया।

यह चिकित्सक रहे मौजूद

सीएचसी (CHC) में आयोजित चिकित्सा ​व जांच शिविर में आए चिकित्सकों में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण देव सिंह, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अचिन पंत, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दामिनी, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. मयंक जनरल सर्जरी, निश्चेतक डॉ. आशीष कुमार सिंह, फिजिशियन इलियास अहमद शामिल रहे।

शिविर में सीएचसी सुयालबाड़ी से डॉ. राहुल, डॉ. खुशबू, नर्सिंग अधिकारी कमलेश, आरती, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार, वार्ड बॉय बसंत कुमार, खीमानंद, पीआरडी महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments