HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : वनों में भोजन की कमी, आबादी वाले क्षेत्रों में आने...

लालकुआं : वनों में भोजन की कमी, आबादी वाले क्षेत्रों में आने को मजबूर जंगली हाथी; तालमेल की कमी के चलते हो रही हाथियों की मौतें

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | वनों में भोजन की पर्याप्त व्यवस्था न होने और भोजन की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हाथियों की जान मुश्किल में पड़ती दिखाई दे रही है। इसी कारण बीते कुछ सालों में रेलगाड़ी की चपेट में आकर लगभग आधा दर्जन से अधिक हाथी अपनी जान गंवा चुके हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बताते चलें कि लालकुआं का कुछ क्षेत्र हाथी कारीडोर में आता है ऐसे में यहां हाथियों का विचरण स्वभाविक है, वनों में भोजन पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हाथी अपने पेट की भूख शांत करने के लिए सीमैप, बिन्दुखत्ता व हल्दूचौड़ क्षेत्रों में अक्सर विचरण करते रहते हैं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा व हल्द्वानी रेंज में आने वाले इस क्षेत्र के बीच से होकर ही हल्द्वानी-बरेली व हल्द्वानी-रुद्रपुर रेलवे ट्रैक व हाईवे गुजरता है।

जिसके चलते रेलवे ट्रैक रेलगाड़ियों और नेशनल हाईवे पर रात-दिन वाहनों का आवागमन होता रहता है। इस क्षेत्र में हाथी कारीडोर होने के कारण हाथियों का झुंड अक्सर रेलवे ट्रैक व हाईवे को पार करता रहता है। जिसके चलते इन स्थानों पर अक्सर हाथी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

हालांकि पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के बाद रेल विभाग और वन विभाग के बीच रात्रि के समय गूलरभोज, पंतनगर, रुद्रपुर तथा हल्द्वानी मार्ग पर धीमी गति से रेल गाड़ी चलाने पर समझौता हुआ था। बावजूद इसके दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिस वजह से अब तक आधा दर्जन से अधिक हाथियों को असमय अपनी जान गंवानी पड़ी है।

वहीं लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने पूर्व में सुभाष नगर से नगला बाईपास के बीच हाथी कारीडोर क्षेत्र में ओवर ब्रिज या अंडर पास बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि वन विभाग एक बार फिर से ओवर ब्रिज या अंडर पास बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

वहीं वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो लालकुआं क्षेत्र के कुछ इलाके हाथी कारीडोर क्षेत्र में आते हैं जहां हाथी सदियों से राजा जी नेशनल पार्क से नेपाल तक आवागमन करते रहे हैं। उनका कहना है कि जंगली जानवर एक सीमित क्षेत्र में नहीं रह सकते। वनों में भोजन की कमी के चलते हाथी भोजन की तलाश में अनेकों बार आबादी वाले क्षेत्रों में आ धमकते हैं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के नेचुरल कारीडोर व वासस्थलों पर अतिक्रमण के चलते हाथी आबादी में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार है जिन पर उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है।

बताते चलें कि वन विभाग द्वारा वनों में हाथियों के भोजन, पानी की पर्याप्त व्यवस्था ना किया जाना भी वन्यजीव और मानव संघर्ष की घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही वन विभाग और रेल विभाग में आपसी तालमेल का ना होना भी हाथियों के लिए काल साबित हो रहा है। ऐसे में वन विभाग के जिम्मेदार कितनी भी सफाई दें लेकिन वे अपनी जबावदेही से बच नहीं सकतें हैं।

इधर मंगलवार की रात्रि तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक मादा हाथी घायल हो गई है जिसके पैर गम्भीर चोटें आई वहीं वन विभाग द्वारा घायल हाथी का उपचार किया जा रहा हैं।

बताते चले कि मंगलवार की रात को दिल्ली जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस लालकुआं से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी कि टांडा रेंज में रेलगाड़ी के आगे एक मादा वयस्क हाथी आ गया। रेलगाड़ी के लोको पायलट ने ब्रेक लगाने के प्रयास किया परंतु तब तक हाथी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इधर टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि घायल मादा हाथी के पैर में चोट आई जिसका उपचार किया जा रह है वहीं रात्रि में वनकर्मियों की तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments