HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : रेलवे फाटक को तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने शुरू...

लालकुआं : रेलवे फाटक को तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने शुरू की कार्रवाई

लालकुआं समाचार | यहां गौला रोड स्थित रेलवे फाटक को तोड़कर एक अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया, लोगों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज बुधवार 1 बजे करीब एक अज्ञात वाहन चालक लालकुआं कोतवाली चौराहे की ओर से तेज गति से गौला रोड की तरफ आ रहा था। इस दौरान रेलवे फाटक बंद था लेकिन तेज गति से आ रहे वाहन चालक अपने वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और रेलवे फाटक से जा टकराया इससे रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन आरोपी वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया।

इधर लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी, जिसके बाद आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। वहीं समाचार लिखे जाने तक वाहन चालक का कोई पता नहीं लग सका है। इधर रेलवे कर्मचारी रेल फाटक को ठीक करने में जुटे, फाटक क्षतिग्रस्त होने के चलते रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया। फिलहाल आरपीएफ आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments