HomeBreaking Newsएंटी मोदी ग्रुप का हिस्सा रही शेहला रशीद ने की पीएम मोदी...

एंटी मोदी ग्रुप का हिस्सा रही शेहला रशीद ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ़

ADVERTISEMENTS

👉 कहा, ”कश्मीर गाजा नहीं, हालात बेहतर”

📌 जानिए वैचारिक परिवर्तन की मुख्य वजह

Shehla Rashid Praises Pm Modi : जेएनयू (JNU) छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष रही शेहला रशीद। एक ऐसी शख्सियत जो हमेशा से मोदी सरकार की घुर विरोधी में गिनी जाती थीं। बावजूद इसके, कश्मीर को लेकर उनकी टिप्पणी ने सभी को हैरत में डाल दिया है। मोदी सरकार की कश्मीर को लेकर नई नीतियों को लेकर उनका अब हृदय परिवर्तन हुआ है और शेहला ने खुलकर मोदी सरकार के समर्थन में बयान दिया है।

शेहला रशीद
शेहला रशीद

शेहला रशीद के बयान ने हैरत में डाला

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की भी जमकर तारीफ की। कहा कि कश्मीर में शांति बिना किसी रक्तपात के कायम करने में शाह—मोदी सफल हुए हैं। शेहला ने कश्मीर के मौजूदा हालातों में खुलकर अपनी राय दी है। कहा कि आज के बदले हालातों के लिए वह पीएम की आभारी हैं।

जानिए कौन हैं शेहला रशीद

ज्ञात रहे कि शेहला रशीद एक शिक्षाविद और जेएनयू में छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष रही हैं। एक समय था, जब शेहला रशीद प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी विरोधी थी। उन्हें एंटी मोदी ग्रुप का एक हिस्सा माना जाता था। यहां ​तक कि उन्होंने कश्मीर के पत्थरबाजों तक का समर्थन किया था।

उन्होंने स्वयं इस बात को स्वीकारा है। कहा कि साल 2010 तक वह मोदी को कश्मीरी आवाम के दुश्मन के रूप में देखती थी, जब वह बदली हुई स्थिति देखती हैं तो उनकी सोच में परिवर्तन आया है।

ज्ञात रहे कि उन्होंने कभी मोदी सरकार का कई अवसरों पर खुलकर विरोध किया था। जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था तो शेहला रशीद ने इसकी जमकर खिलाफ़त की थी। रशीद ने सेना पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

कुछ समय से दिख रहा वैचारिक बदलाव

हालांकि अब बीते कुछ वक्त से शेहला रशीद में वैचारिक बदलाव दिख रहा है। उन्होंने 15 अगस्त को भी एक ट्वीट किया था। जिसमें कहा था कि कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड लगातार सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने एक ही कोशिश में कश्मीरियों की पहचान के संकट को खत्म कर दिया है। शेहला का साफ कहना है कि अब कश्मीर की नई पीढ़ी को संघर्ष के माहौल में बड़ा नहीं होना पड़ेगा।

महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments