HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दीप महोत्सव सांस्कृतिक संरक्षण में मील का पत्थर

बागेश्वर: दीप महोत्सव सांस्कृतिक संरक्षण में मील का पत्थर

👉 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मटेना में 48वां महोत्सव शुरू

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

👉 राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गरुड़ तहसील के ग्राम पंचायत मटेना में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 48वां दीप महोत्सव प्रारंभ हो गया है। शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में मटेना का दीप महोत्सव मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस मौके पर बाल कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

नवयुवक मंगल दल के तत्वाधान में आयोजित दीप महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि मटेना के युवा वर्षों से संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास कर रहे हैं। अति विशिष्ट अतिथि विधायक पार्वती दास ने कहा कि मटेना का दीप महोत्सव पूरे जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये की घोषणा की।पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि विगत 5 दशक से मटेना के ग्रामीणों ने दीप महोत्सव को जो परम्परा कायम रखी है ये आने वाली पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

विशिष्ट अतिथि साहित्यकार मोहन जोशी, डॉ हेम चंद्र दुबे,मधुसूदन जोशी उमेश जोशी ने कहा कि आज अपनी बोली और भाषा को बचाने की सख्त आवश्यकता है। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष कैलाश खुल्बे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।संचालन करते हुए नवयुवक मंगल दल के संरक्षक चंद्रशेखर बड़सीला ने कहा कि मटेना में 47 सालों से लगातार दीप महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यह अब गांव की परंपरा बन गई है। इस मौके पर कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, कैलाश जोशी, ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, जनार्जन लोहनी, कैलाश चंद्र जोशी, जेसी आर्या, जीवन चंद्र दुबे, हरीश रावत,दीपक पाठक, नवीन मिश्रा, संजय पांडे, मनोज खोलिया, अनिल पांडे, मनोज जोशी, दीप बिष्ट, जगदीश खोलिया, एमसी जोशी विनोद खोलिया, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments