HomeUttarakhandAlmoraशुभ दीपावली : जलाओ दिए पर रहे ध्यान…अंधेरा धरा पर कहीं रह...

शुभ दीपावली : जलाओ दिए पर रहे ध्यान…अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए

ADVERTISEMENTS

देश—प्रदेश के सबसे लोकप्रिय न्यूज पोर्टल उत्तराखंड सरकार से ‘ए’ श्रेणी में सूचीबद्ध क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस (सी.एन.ई.) की ओर से हमारे सभी पाठकों व शुभचिंतकों को दीप पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई। आशा करते हैं कि आप सभी परिवार सहित सकुशल होंगे।

वस्तुत: दीपावली पर्व एक ऐसा पर्व है जो मन में एक नई ऊर्जा व उमंग का संचार करता है। सीएनई कामना करता है कि इस दीपावली आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसे और आप धन—धान्य, सुख—समृद्धि व आरोग्य से परिणूर्ण हों।

सीएनई के स्थापना दिवस से अब तक यह छठी दीपावली है, जो हम अपने सुधी पाठकजनों के साथ मना रहे हैं। वास्तव में मौजूदा सूचना क्रांति व इंटरनेट के युग में पूरी दुनियां अब हमारी मुट्ठी में आ चुकी है।

आज के दौर में टीवी, अख़बारों से चार कदम आगे आज डिजिटल मीडिया चल रहा है। खबरों के लिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता। विश्व के किसी भी कोने में कोई बड़ी घटना होने पर सीएनई त्वरित गति से अपने पाठकों के समक्ष ले आता है।

हालांकि आज की तिथि तक बड़ी संख्या में न्यूज पोर्टल खुल चुके हैं। दुर्भाग्यवश इनमें से अधिकांशत: किसी भी मानकों व नियमों से नहीं जुड़े हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने वाले समाचारों की सत्यता आज सवालों के घेरे में आ चुकी है।

ऐसे दौर में आवश्यकता है कि एक ऐसा सूचना माध्यम हो, जिसके माध्यम से मिलने वाली जा​नकारियां पूरी तरह विश्वसनीय हों। इस लिहाज से पत्रकारिता के सच्चे मापदंडों को कायम रखने में सीएनई ने बड़ी भूमिका ​का निर्वहन किया है। यही कारण है उत्तराखंड सरकार ने भी वर्ष 2018 से सीएनई को ‘ए’ श्रेणी प्रदान करते हुए सूचीबद्ध किया हुआ है।

वास्तव में खबरों की विश्वसनीयता ही सीएनई की सबसे बड़ी पहचान है। विश्वसनीयता के अलावा पाठक वर्ग के साथ एक पारिवारिक रिश्ते को कायम करने का भी हमने भरकस प्रयास किया है आगे भी करते रहेंगे। हमारे सहयोगियों में राष्ट्रीय स्तर के दैनिक समाचार पत्रों से सेवानिवृत्त व वर्तमान में कार्यरत मंझे हुए पत्रकार शामिल हैं। ​यही कारण है कि सीएनई की खबरें वर्तमान में सबसे भरोसेमंद हैं।

एक विशेष आग्रह

बताना चाहेंगे कि क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस व यू ट्यूब चेनल सीएनई टीवी के माध्यम से हम वर्तमान में महत्वपूर्ण समाचारों व अन्य लेखों का निरंतर प्रचार—प्रसार कर रहे हैं। सीएनई के संचालन में प्रति माह एक भारी—भरकम बजट लगता है। जिसमें सर्वर का मासिक खर्च से लेकर तमाम अन्य खर्चे शामिल रहते हैं। हमारा अपने पाठकों से आग्रह है कि यदि वह चाहते हैं कि हम अनवरत रूप से कार्य का संचालन करें और महत्वपूर्ण समाचारों को निष्पक्ष रूप से आपके समक्ष लाते रहें तो यथास्थिति हमें आर्थिक सहयोग भी प्रदान करिएगा।

आप हमें दीपावली, नव वर्ष, होली, रक्षा बंधन अथवा अन्य तीज—त्योहारों पर विज्ञापनरपक सहयोग दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप सीएनई मीडिया हाऊस के नाम से ऑनलाइन मदद भी कर सकते हैं। ऑनलाइन मदद के लिए आप हमारे UPI ID- 9411761320@paytm पर अपने समर्थ अनुसार सहयोग दें।

​अंत में इस दीपावली हम आप सभी के मंगल की कामना करते हैं। आपसे निनम्र निवेदन यह भी है कि किसी भी त्योहार के दौरान जब आप खरीददारी करते हैं, तब एक बार उस गरीब तबके के बारे में जरूर सोचें जिन्हें यह सब खुशियां नसीब नहीं हो पाती हैं। हो सके तो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की भी दीपावली पर्व पर मदद जरूर करें। दिए इतने जलाएं कि इस धरा पर कहीं भी अंधेरा न रह जाये।

— समस्त मंगलकामनाओं के साथ सीएनई परिवार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments