HomeBreaking Newsहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा...

हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था बड़ा खेल

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी शहर के डहरिया स्थित ईको टाउन फेस-3 में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा, यह सेक्स रैकेट यहां किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस ने दबिश देकर महिला सरगना एवं ग्राहक को मौके से गिरफ्तार किया और महिलाओं को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डहरिया स्थित ईको टाउन फेस-3 में 9 नवम्बर गुरुवार की रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल टीम ने दबिश दी, जहां मौके पर 1 महिला पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। और 4 महिला पीड़ित महिलाएं जिसमें एक नेपाली महिला को बरामद किया गया इसके अलावा मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया गया कि ईको टाउन फेस-3 डहरिया में लीला कटियार का घर है जिसे अभियुक्ता पूजा सिंह द्वारा ₹8,000/- रु. प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमें उसके द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था। वैश्यालय चलने वाली महिला पूजा सिंह व अभियुक्त गौरव कुमार को धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा महिला पीड़ितों को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

मकान मालिक लीला द्वारा किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹5000/-रु. का नगद चालान किया।

गिरफ्तार आरोपी :

1- पूजा सिंह पत्नी अर्जुन सिंह निवासी ग्राम मालखेती ग्रा.वि.स. गोदावरी वार्ड नंबर 10 जिला कैलाली नेपाल हाल निवासी फेज-03 ईको टाउन डहरिया टीपी नगर हल्द्वानी।
2- गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम ताजपुर पी/ओ किरमचा मिलक रामपुर यू.पी. हाल निवासी कत्था फैक्ट्री रामपुर रोड हल्द्वानी।

पुलिस टीम में उ.नि. दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, कानि. मोहन किरौला, कानि. महेन्द्र भोज शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments