HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: गांव में दिनदहाड़े घुसा गुलदार, घर में बंधी ​बकरियों पर बोला...

बागेश्वर: गांव में दिनदहाड़े घुसा गुलदार, घर में बंधी ​बकरियों पर बोला हमला

ADVERTISEMENTSAd

👉 ग्रामीणों में फैली दहशत, पिंजरा लगाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: छनापानी गांव में दिन दहाड़े गुलदार घुस गया। घर के आंगन में बंधी चार बकरियों पर हमला बोल दिया। जिससे गांव में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

गुलदार का आतंक शहर से लेकर गांव तक तेज होने लगा है। छनापानी गांव में दिन दहाड़े गुलदार आंगन तक धमक गया। उसने ताबड़तोड़ हमले भी किए। गांव के पूरन सिंह बिष्ट की दो, गुंसाई सिंह भंडारी की एक और शीशाखानी निवासी आनंद सिंह की एक बकरी मार दी है। जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई है। घरों के आंगन तक गुलदार के पहुंचने से लोग डरे और सहमे हुए हैं। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को वह स्वयं छोड़ और ला रहे हैं। जिसमें उनका समय बर्बाद हो रहा है। वहीं, महिलाएं खेतों में जाने से कतराने लगी हैं। बुजुर्गों पर भी खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि वह पशुपालन से आजीविका चलाते हैं, लेकिन गुलदार उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है। पूर्व में भी गुलदार ने एक दर्जन से अधिक बकरियां मार दी थीं। जिसका अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है।

उन्होंने वन विभाग से मुआवजा देने और पिंजरा लगाने की मांग की है। इसके अलावा दो घायल बकरियों का उपचार भी कराने को कहा है। इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने कहा कि वन विभाग की टीम जांच करेगी। ग्रामीणों को सावधान रहने की जरूरत है। वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments