HomeUttarakhandAlmoraक्षणिक आवेग में गलत राह न चुनें विद्यार्थी, आत्महत्या कोई विकल्प नही...

क्षणिक आवेग में गलत राह न चुनें विद्यार्थी, आत्महत्या कोई विकल्प नही : अनीता रावत

अल्मोड़ा। व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत ने हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट आने के बाद कई बच्चों द्वारा की गई आत्महत्या पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि उनका सभी विद्यार्थियों के माता-पिता, अभिभावकों, भाई व बहन और उनके मित्रों से विन्रम निवेदन है कि विद्यार्थी अच्छे अंक ना लाने की वजह से गलत राह चुन रहे हैं। उन्होंने सुझाव रखा कि ऐसे समय में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। स्कूल परीक्षा का रिजल्ट चाहे जो भी हो जीवन है तो सब कुछ मुमकिन है। अपने बच्चों को एक नई सोच के साथ, एक नए जज्बे के इस परिस्थिति से लड़ने के लिए उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। उन पर किसी प्रकार का दबाव कायम करना गलत है। श्रीमती रावत ने कहा कि परिस्थितियां जीवन का एक हिस्सा हैं, जिसे अपनाना चाहिए। जहां कमी रही है उसको पूरा करना चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया कि सभी अध्यापकों ने इस महामारी के काल में ऑनलाइन क्लासेज की मदद से विद्यार्थियों को पढ़ाया है, उसी प्रकार कुछ समय तक सभी बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को जिनका परीक्षाफल आ चुका है उनको एक अच्छी प्रेरणा दें। विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि जीवन अमूल्य है, गलत निर्णय ले कर इससे व्यर्थ ना करें, क्योंकि उनके पीछे बच्चों का परिवार है, जिसकी पूरी दुनिया बच्चे ही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments