HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे को लगा...

हल्द्वानी : मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे को लगा सदमा, मौत

हल्द्वानी समाचार | मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे को गहरा सदमा लगा और तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मूलरूप से बाजपुर निवासी 45 वर्षीय रिकी सिंह पुत्र बच्चन सिंह मुखानी के बजूनियाहल्दू में घनश्याम के यहां रहकर मजदूरी करता था। बीते सोमवार देर शाम रिकी के पास घर से फोन आया। फोन करने वाले ने रिकी सिंह की मां की मृत्यु होने की जानकारी दी।

यह खबर सुनते ही रिकी सिंह को गहरा सदमा लगा। उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान मालिक ने उसे घर के आंगन में बेसुध पड़ा देखा तो तुरंत एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments