HomeUttarakhandAlmoraहाईवे में शराब पीकर वाहन चलाने पर केंटर व पिकअप चालक गिरफ्तार

हाईवे में शराब पीकर वाहन चलाने पर केंटर व पिकअप चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

📌 लाइसेंस, परमिट होगा निरस्त

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। खैरना में चेकिंग के दौरान ​दो भार वाहन चालकों को शराब के नशे में पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे में शराब पीकर वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने वालों पर पुलिस—प्रशासन द्वारा नकेल कसी जा रही है। इस संबंध में एसएसपी नैनीताल ने सख्त आदेश भी जारी किए हैं।

खैरना में हुई चेकिंग शराब के नशे में मिले ड्राइवर

गत दिवस खैरना में वाहन चेकिंग के दौरान वाहन कैंटर संख्या UK04CB5599 को पिथौरागढ़ निवासी चालक चलाकर बेरीनाग से हल्द्वानी जा रहा था‌। वहीं, पिकअप संख्या UK02TA1030 को बागेश्वर निवासी चालक हल्द्वानी से बागेश्वर ले जा रहा था‌। चेकिंग में दोनों वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाये गये।

एमबी एक्ट में हुई गिरफ्तारी

जिस पर उन्हें धारा 185/202 एमबी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। चालकों के लाइसेंस, परमिट निरस्तीकरण की रिपोर्ट आरटीओ हल्द्वानी को भेजी गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना तथा कांस्टेबल जगदीश धामी, प्रयाग जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments