HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी (बड़ी खबर) : अंतिम परिणाम, ABVP के सूरज ने लहराया भगवा

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : अंतिम परिणाम, ABVP के सूरज ने लहराया भगवा

हल्द्वानी समाचार | कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में छात्र संघ चुनाव के अंतिम परिणाम आ चुके है, अध्यक्ष पद पर ABVP के प्रत्याशी सूरज सिंह रमोला ने निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी को 17 वोटों से हराकर विजय प्राप्त कर ली है। बता दें कि एमबीपीजी कॉलेज में पांच साल बाद फिर से ABVP की जीत हुई है।

ABVP प्रत्याशी सूरज सिंह रमोला को 1554 मत मिले जबकि निर्दलीय संजय को 1537 मत ही मिल सके। वहीं सचिव पद पर कमल सिंह बोहरा और उपाध्यक्ष पद पर अमन सिंह बिष्ट ने जीत हासिल की। छात्रा उपाध्यक्ष कविता बोहरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1369 रिकॉर्ड मतों से परास्त किया। कविता बोहरा को 2032 मत हासिल हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी गुड़िया बिष्ट को 663 मत मिले।

वहीं कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ बिष्ट ने सागर साहू को पराजित किया। संयुक्त सचिव में विवेक मिश्रा जीत दर्ज की। कला संकाय में राहुल रमोला, वाणिज्य में आशीष अंकोला और विज्ञान संकाय में अभिषेक कुमार विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर विवेक मिश्रा ने जीत हासिल की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद में गौरव कांडपाल ने जीत दर्ज की। सांस्कृतिक सचिव पद पर मनिकेत तोमर पहले ही र्निविरोध निर्वाचित हो गए थे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी न पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। मतदान के लिए कॉलेज में 15 बूथ बनाये गए थे जिनमें सात छात्राओं व आठ बूथ छात्रों के लिए थे। शरुआती घंटों में मतदान की गति काफी धीमी रही। दोपहर 12 बजे तक महज 16 प्रतिशत ही वोटिंग हो सकी। लेकिन दोपहर एक बजे बाद मतदान में हल्की तेजी आई और मतदान समाप्ति तक 37.27 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कॉलेज के कुल 8568 छात्र-छात्राओं में से 3193 छात्रा-छात्राओं ने अपने मताधिकार प्रयोग करते हुए छात्र संघ के 11 पदों के लिए वोट दिये। दोपहर तीन बजे से छह टेबिलों में मतगणना प्रारंभ हुई और देर रात्रि परिणामों की घोषणा की गई।

15 वें राउंड की मतगणना पूरी

अध्यक्ष पद के लिए :
सूरज सिंह रमोला- 1554
संजय जोशी- 1537

उपाध्यक्ष पद के लिए
अमन सिंह बिष्ट- 763
अशोक सिंह बोरा- 477
शिवम शर्मा- 243

उपाध्यक्ष (छात्रा) पद के लिए
कविता बोहरा- 2032
कविता भट्ट- 97
गुड़िया बिष्ट – 663

सचिव पद के लिए
कमल सिंह बोहरा – 783
दीप चंद्र – 391
पंकज सिंह पचवाड़ी – 35

संयुक्त सचिव पद के लिए
कवि नेगी- 81
मुकुल प्रताप सिंह- 566
विवेक मिश्रा- 671

कोषाध्यक्ष पद के लिए
सागर साहू – 713
सौरभ बिष्ट – 917

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए
गौरव कांडपाल- 582
प्रतीक सक्सेना- 170
सुजल सचिन – 240

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments