HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत महाविद्यालय में मात्र संयुक्त सचिव पद पर चुनाव, सभी निर्विरोध चुने...

रानीखेत महाविद्यालय में मात्र संयुक्त सचिव पद पर चुनाव, सभी निर्विरोध चुने गए

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

स्व. जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष सहित तमाम पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन हो चुका है। एकमात्र संयुक्त सचिव पद पर चुनाव होने हैं।

महाविद्यालय में तमाम पदों पर​ निर्विरोध चयन होने पर चुनाव मात्र औपचारिकता रह गये हैं। आज छात्रों की आम सभा का भी आयोजन हुआ। इस दौरान निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताया। साथ ही आने वाले वर्षों में सभी को भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

ज्ञातव्य हो गि कल 7 नवंबर 2023 को सिर्फ एक संयुक्त सचिव के पद पर मतदान होगा। जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। तत्पश्चात मतों की गिनती होगी और सभी पदाधिकारी का शपथ ग्रहण होगा।

आम सभा का संचालन डॉ. पंकज प्रियदर्शी ने किया। मतदान की पूरी प्रक्रिया डॉ. बीबी भट्ट के निर्देशन में होगी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments