HomeAccidentAccident : सुयालबाड़ी में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर, अल्मोड़ा रेफर

Accident : सुयालबाड़ी में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर, अल्मोड़ा रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

चौंसली से सुयालबाड़ी आ रहे युवक की स्कूटी अनियंत्रित होकर ​सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।

स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, पहले रपटी फिर डिवाइडर से टकराई

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार सांय यहां चौंसली सुयालबाड़ी आ रहे युवक की स्कूटी रीवर व्यू रेस्टोरेंट के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद स्कूटी सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इन्होंने की घायल की मदद

इस बीच रीवर व्यू रेस्टोरेंट के मालिक नवीन जीना, कर्मचारी तथा क्वारब पुलिस के आनंद राणा व प्रेम कुमार घायल को सीएचसी सुयालबाड़ी ले जाया गया। युवक के सिर व माथे में गंभीर चोटें हैं। डॉ. खुशबू व स्टॉफ नर्स कमलेश ने उसका प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद उसे हायर सेंटर बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।

पेट्रोल पंप में काम करता है युवक

इधर बताया जा रहा है कि घायल युवक चौसली पेट्रोल पंप में काम करता है। उसकी पहचान चंदन सिंह 27 वर्ष पुत्र नर सिंह निवासी ग्राम कुलगाड़, ढोकाने के रूप में हुई है।

लालकुआं : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो परिवारों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments