HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो परिवारों में कोहराम

लालकुआं : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो परिवारों में कोहराम

लालकुआं समाचार | यहां नगर में एक हृदय विदारक घटना होने से दो परिवारों में कोहराम मच गया है, वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर निवासी मंजर खान की पत्नी जेबा खान उर्फ हिना 27 वर्ष की गत दिवस तबीयत खराब होने के एक सप्ताह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जेबा के दो नन्हे मुन्ने बेटे हैं, जिसमें बड़ा पुत्र 4 साल एवं छोटा 1 वर्ष का है। उसका मायका भी वार्ड नंबर 5 में ही है, हिना के पिता आबिद अंसारी भी वार्ड नंबर 5 में ही निवास करते हैं। 6 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद दोनों का विवाह हुआ था, परंतु उक्त विवाह में मायके वालों की रजामंदी नहीं थी, मंजर और जेबा का वैवाहिक जीवन एकदम दुरुस्त चल रहा था कि 6 दिन पूर्व अचानक जेबा की तबीयत खराब हुई, जिसे पहले बरेली और उसके बाद हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां बीती शाम जेबा की दर्दनाक मौत हो गई।

उसकी मौत से वार्ड नंबर 5 निवासी दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है, आज शनिवार को हल्द्वानी में मृत जेबा का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments