HomeUttarakhandNainitalबागेश्वर : विद्यालयों का औचक निरीक्षण, खराब बायोमेट्रिक मशीन सही करने के...

बागेश्वर : विद्यालयों का औचक निरीक्षण, खराब बायोमेट्रिक मशीन सही करने के निर्देश

बागेश्वर समाचार | अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास ने जिले के दूरस्थ्य क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को भी पढ़ाया। कहा कि सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति लेना आवश्यक है। खराब मशीनों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

एडी व्यास ने राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण (एसईएसएस) परीक्षा का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने राइंका बागेश्वर, राइंका कपकोट, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा, इंका असों, विकेकानंद हिचौड़ी, राप्रावि बागेश्वर, आनंदी एकेडमी, जिम कॉर्बेट आदि स्कूलों में परीक्षाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए विभाग द्वारा कुछ विद्यालय चयनित किए हैं। एडी ने राइंका कपकोट में शिक्षण व्यवस्था के तहत स्वयं शिक्षण कार्य किया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से विकास खंड के विद्यालयों में नियमित औचक निरीक्षण करते हुए पठन-पाठन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कोई भी शिक्षक विभागीय कार्य के लिए अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न काटें। बच्चों के पठन-पाठन में ध्यान दें। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments