HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय स्वीकृति दिलाने पर अजय भट्ट...

लालकुआं : जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय स्वीकृति दिलाने पर अजय भट्ट का फूल-मालाओं से स्वागत

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | लालकुआं केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट का लालकुआं पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया यहां नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत समारोह में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों ने अजय भट्ट को फूल मालाओं से लाद दिया तथा जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति दिलाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

स्वागत से अभिभूत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी तथा जन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है, उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए कहा कि शीघ्र ही भारत दुनिया की नंबर वन आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना लेगा पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है तथा विश्व की अनेक एजेंसी के द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर दुनिया के सबसे ताकतवर नेता के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम प्रथम स्थान पर आया है।

उन्होंने जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जल मंत्री तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने के बाद इसका समुचित लाभ क्षेत्र वासियों को प्राप्त होगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments