HomeUttarakhandAlmoraऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में हल्द्वानी के तन्मय वर्मा ने जीता रजत...

ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में हल्द्वानी के तन्मय वर्मा ने जीता रजत पदक

👉 सब जूनियर अंडर 13 प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट, हैदराबाद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
YONEX-SUNRISE ALL INDIA SUB JUNIOR RANKING BADMINTON TOURNAMENT 2023

CNE/दिनांक 26 से 31 अक्टूबर तक हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर टूर्नामेंट में हल्द्वानी, उत्तराखंड के तन्मय वर्मा ने बालकों के अंडर 13 एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है।

तन्मय वर्मा के शानदार मैच

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में तन्मय ने तमिलनाडु के धस्वन्थ एस को 21-19 व 21-16 से हराया था। सेमी फाइनल में तन्मय ने तेलेंगाना के श्रीचेतन सौर्या को 21-17 व 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में तन्मय वर्मा को महाराष्ट्र के आदित्य यौल से 21-19, 16-21 व 10-21 से पांव मुड़ने के कारण हार का सामना करना पड़ा । पहला सेट जीतने जे बाद दूसरे सेट में भी तन्मय 11-5 से आगे थे लेकिन बीच खेल में तन्मय का पांव मुड़ गया। तन्मय को रजत पदक प्राप्त हुआ।

तन्मय प्रकाश पादुकोण अकेडेमी में कोच डीके सेन व लोकेश नेगी के निर्देशन में ट्रेनिंग करते हैं। तन्मय की शानदार उपलब्धि पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा समेत समस्त उत्तराखण्ड बैडमिंटन परिवार, खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

5वीं तक के स्कूल बंद, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के ऊपर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments