HomeUttarakhandNainitalदुःखद लालकुआं : महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के कर्मचारी की सड़क हादसे...

दुःखद लालकुआं : महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | नैनीताल जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है, यहां महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के संविदा कर्मचारी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज के संविदा कर्मचारी 34 वर्षीय हरीश बृजवासी पुत्र पूरन चंद बृजवासी निवासी पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता गत दिवस महिला डिग्री कॉलेज से अपने घर बिंदुखत्ता आ रहे थे कि सुशीला तिवारी अस्पताल व सब्जी मंडी के बीच नहर के किनारे की सड़क में हरीश के वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते हरीश बृजवासी अचेत होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें राहगीरों ने गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सा सेवा ली। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

हरीश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता बच्चे व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हैं, हरीश बृजवासी अपने पीछे अपनी पत्नी हेमा देवी, बड़ी बेटी योगिता उम्र 8 वर्ष, नैना उम्र 6 वर्ष व दीपक उम्र डेढ़ वर्ष को छोड़ गए हैं।

सूचना मिलते ही क्षेत्र के तमाम लोगों का उनके घर पर तांता लग गया। हरीश बृजवासी का नम आंखों के साथ चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इधर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिचंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments