HomeUttarakhandChampawatचम्पावत : लेखपाल-पटवारी का प्रशिक्षण शुरू

चम्पावत : लेखपाल-पटवारी का प्रशिक्षण शुरू

ADVERTISEMENTS

चम्पावत | लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड की राजस्व उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2022 के द्वारा चयनित 27 राजस्व उपनिरीक्षक ( लेखपाल/पटवारी) प्रशिक्षुओं का 03 माह का व्यहारिक प्रशिक्षण बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शुरू हुआ।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्रशिक्षण का प्रारम्भ, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी चम्पावत हेमन्त कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग की संरचना एवं भूलेख से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी, साथ ही पटवारी व्यवस्था के इतिहास एवं उनके कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा राजस्व उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनोज पाण्डे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, भगवत पाण्डेय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जुगल पाण्डेय अपर सांख्यिकी अधिकारी, हर्षित कुमार, स्वान प्रभारी एवं समस्त प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments