HomeAccidentलापिंग के दौरान पेड़ से गिरा कार्मिक, गंभीर, हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर

लापिंग के दौरान पेड़ से गिरा कार्मिक, गंभीर, हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी। पेड़ों की लापिंग करते समय एक कार्मिक नीचे सड़क पर जा गिरा। घायल अवस्था में उसे स्थानीय स्वाथ्य केंद्र ले जा गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विद्युत विभाग कराई जा रही लापिंग

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग गरमपानी मंडल द्वारा इन दिनों आस—पास के इलाकों में विशाल पेड़ों की लापिंग का काम कराया जा रहा है। विद्युत लाइन गुजरने में हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए कार्मिक पेड़ों की छंटनी कर रहे हैं।

छड़ा के पास काम करते गिरा कार्मिक

बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को छड़ा के पास संविदा कर्मचारी प्रेम प्रकाश पुत्र गोपाल राम निवासी लोहाली, ताड़ीखत पेड़ों की लॉपिंग कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा।

प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर

आनन—फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर करने की जरूरत पड़ी।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ा है घायल

इधर विभाग के कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र बिष्ट ने बताया कि यह कर्मचारी ठेकेदार का आदमी था। जो लॉपिंग करते समय अचानक पैर फिसलने से गिर गया। घायल व्यक्ति एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ा है। छड़ा में वह अन्य लोगों के साथ लापिंग का काम कर रहा था।

हल्द्वानी : बस की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments