HomeUttarakhandAlmoraजन—जन को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़े जाने का आह्वान

जन—जन को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़े जाने का आह्वान

👉 अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस सेवा दल सम्मेलन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला अलमोड़ा के होटल शिखर के सभागार में सेवादल के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर महिला कांग्रेस सेवा दल के सम्मेलन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जन—जन को कांग्रेस की विचारधारा व सेवादल से जोड़ने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सुश्री सेख प्यारी जान, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, सेवालाल जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, महिला सेवादल जिला अध्यक्ष चंपा कुंवर की गरिमामय उपस्थिति रही।

ज्ञात रहे कि कांग्रेस सेवा दल का गठन 28 अक्टूबर 1923 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एन. एस. हाड़िकर जी द्वारा किया गया था और सेवादल की भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कांग्रेस सेवादल के प्रथम अध्यक्ष के रूप में देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहे हैं तथा देश में सेवादल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

वक्ताओं ने कांग्रेस सेवादल के इतिहास व मजबूती के लिए प्रकाश डाला तथा कहा कि समस्त कांग्रेस जन सेवा दल के विचारधारा से लोगों को जोड़ने हेतु संपूर्ण प्रयास करेंगे।

वह गांव-गांव में ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया वह महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शोभा जोशी तथा संचालन दिनेश नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, कुमाऊं प्रभारी राजेंद्र दुर्गापाल, दीप सिंह डांगी, सिकंदर पवार, पूर्व राज्य मंत्री, टीटू पंत, दान सिंह नेगी, प्रकाश रावत प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल, नीमा कांडपाल, नारायण दत्त पांडे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, नगर महिला अध्यक्ष दीपा शाह, मंजू कांडपाल, सुंदर सिंह मेहरा, त्रिलोचन जोशी, निर्मल रावत, नवीन बिष्ट, विपिन सिंह, अंकुर कांडपाल, गोपाल सिंह चौहान, ललित सतवाल, रोहित विक्रम सिंह बिष्ट मनोज बिष्ट पैरिटो जोशी विनोद वैष्णव पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रौतेला सिकंदर पवार आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments