HomeUttarakhandBageshwarGood News : 02.30 करोड़ से सुधरेगी बागेश्वर—गिरेछीना मोटर मार्ग की दशा

Good News : 02.30 करोड़ से सुधरेगी बागेश्वर—गिरेछीना मोटर मार्ग की दशा

ADVERTISEMENTS

✍️ किमी 17 से 20 तक होगा डामरीकरण, विधायक पार्वती दास ने दी जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। राज्य योजना के अंतर्गत बागेश्वर विधानसभा के बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग का जल्द कायाकल्प होगा। किमी 17 से 20 तक डामरीकरण होगा। इसके लिए दो करोड़, 30 लाख रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द निविदा कराई जाएगी।

विधायक पार्वती दास (MLA Parvati Das) ने बताया कि सरकार गांव गांव सड़क पहुंचाने तथा कच्ची सड़कों को पक्का करने का काम कर रही है। इसी क्रम में बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग में द्वितीय चरण का कार्य होगा।

इसके लिए दो करोड़, 30 लाख रुपये वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। किमी 17 से 20 में डामरीकरण होगा। जल्द लोनिवि निविदा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश सरकार गांव-गांव सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है।

जिले में खेल महाकुंभ 2023 की तैयारियां पूरी, 31 अक्टूबर से होगा आगाज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments