HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सुबह दूध बेचने निकला था, दोपहर को गौलापार बाईपास के...

हल्द्वानी : सुबह दूध बेचने निकला था, दोपहर को गौलापार बाईपास के पास मिला शव

हल्द्वानी समाचार | घर से दूध बेचने निकले एक व्यक्ति की रास्ते में लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया। युवक का शव बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौलापार बाईपास के पास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से लगते हुए जंगल के पास मिला। घटना के बाद से पत्नी और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें
ADVERTISEMENTS

देवला तल्ला पजाया गौलापार निवासी 47 वर्षीय मोहन चंद्र पलड़िया दूध बेचने का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह रविवार सुबह भी वह बाइक पर दूध बेचने घर से निकले लेकिन दोपहर तक नहीं लौटे। घर नहीं पहुंचने पर भतीजा उन्हें ढूंढने के लिए निकला। सुबह करीब 11:30 बजे भतीजे को उनकी बाइक स्लॉटर हाउस के पास दिखी।

इस पर भतीजा गौला पुल के पास खड़ी पुलिस की गाड़ी डायल 112 के पास पहुंचा। युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों की मदद से व्यक्ति की ढूंढ खोज शुरू की। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मोहन चंद्र पलड़िया का शव गौलापार बाइपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास जंगल में मिला।

शव सड़क से 50 मीटर अंदर था। कहा कि मोहन के जेब में उसका मोबाइल और पर्स भी मिला है। शरीर में चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments