HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : जंगल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हल्द्वानी : जंगल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | भाखड़ा पुल के पास जंगल में एक युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस खुदकुशी मान रही है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, हालांकि जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मुखानी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रहने वाला 22 वर्षीय दिनेश लटवाल पुत्र पूरन सिंह काफी समय से बेरोजगार था। पुलिस के अनुसार, वह नशा भी करता था और तीन महीने से अपने दोस्तों के साथ ही रह रहा था। मंगलवार को उसने अपने कई दोस्तों को फोन किया और रुपये की जरूरत बताई। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था।

बुधवार को सुबह भाखड़ा नदी में सड़क से एक किलोमीटर अंदर जंगल में लोगों ने शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक की कार भी मिली। बताया जा रहा है कि युवक किसी और की कार लेकर गया था। एसओ प्रमोद पाठक का कहना है कि युवक का मुंह नीला पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments