HomeUttarakhandAlmoraवाह : अल्मोड़ा में सर्दियों के आगमन का संदेश लेकर आ पहुंचे...

वाह : अल्मोड़ा में सर्दियों के आगमन का संदेश लेकर आ पहुंचे काले बदरा

भाग्यशाली लोगों को मिलता है यह अद्भुत नजारा देखने का अवसर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा में आज सर्द ऋतु के आगमन की सूचना लेकर बादल पहुंचे। जिनका अभिवादन कर सूर्य नारायण कहीं ओट में छिप गए। जिसके बाद दोपहर से ही जैसे अंधियारा छा गया।

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा में सर्दियों का आगमन

वस्तुत: अल्मोड़ा में शीत ऋतु का भी अलग ही सौंदर्य है। अधिकांशत: अक्टूबर माह से सर्द ऋतु की शुरूआत हो जाया करती है। हालांकि बीते कुछ सालों से अक्टूबर माह में भी सर्दियों की अनुभूति न के बराबर ही हो रही थी। किंतु इस साल अक्टूबर माह के मध्य में सर्द हवाओं के झोंकों के साथ रि​मझिम बारिश ने ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है।

तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश

यहां आज सुबह नित्य की तरह धूप खिली थी। फिर धीरे—धीरे आकाश में बादल छाने लगे। पूर्वाहन तक पूरा आकाश काले घने बादलों से घिर गया। फिर दोपहर करीब 01 बजे से ​तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर भी शुरू हो गया।

खूबसूरत प्रकृति का आप भी लें आनंद

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में मौसम के करवट बदलने के बाद प्रकृति का स्वरूप बहुत आकर्षक दिखने लगा। आकाश में छाए बदलों के बीच हल्की से धूप के दर्शन के दृश्य को शिक्षक व प्रकृति प्रेमी बलवंत मेहता ने अपने कैमरे में एक कैद कर लिया। निश्चित रूप से अल्मोडृा का यह अद्भुत नजारा देखने का अवसर भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।

धूप से बोले काले बदरा, “फिलहाल तुम चमको-दमको, हम फिर आते हैं”

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments