HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बैंकों में लंबित ऋण आवेदन इसी माह निस्तारित हों—आकांक्षा

अल्मोड़ा: बैंकों में लंबित ऋण आवेदन इसी माह निस्तारित हों—आकांक्षा

ADVERTISEMENTS

👉 मुख्य विकास अधिकारी ने स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: स्वरोजगार को ऋण के​ लिए बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों को अक्टूबर माह में निस्तारित कर लें और अधिकाधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाए। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने दिए हैं।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने गत दिवस विकास भवन सभागार में सभी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण के आवेदन पत्रों की समीक्षा की। सीडीओ ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋण की स्वीकृति के लिए लम्बित आवेदनों पत्रों को अक्टूबर माह के अंतर्गत पूर्ण कर लिया जाय। सीडीओ ने उद्योग, पर्यटन व उद्यान विभागों, एनआरएलएम व नगरपालिका में संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त लक्ष्यों को प्राप्त किया जाय।

सीडीओ कोंडे ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकाधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाय और स्वरोजगार के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच भली-भांति करते हुए बैंकों को हस्तान्तरित किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आगामी नवम्बर माह में आजीविका महोत्सव—3 का आयोजन होना है। इसलिए सभी बैंक व विभाग अपने लक्ष्यों को समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण हो चुके आवेदनों को सम्बन्धित पोर्टल पर अपलोड अवश्य रूप से किया जाय। इस मौके पर आजीविका महोत्सव—3 की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेन्द्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी हेमेन्द्र गंगवार, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक डीएस गर्ब्याल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments