HomeUttarakhandAlmoraPM Modi : जागेश्वर धाम पहुंचें पीएम मोदी, भोलेनाथ की अराधना में...

PM Modi : जागेश्वर धाम पहुंचें पीएम मोदी, भोलेनाथ की अराधना में हुए तल्लीन

पीएम मोदी किये अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम के दर्शन

ADVERTISEMENTS

भजन—कीर्तन, आरती की धुन से गूंजा मंदिर परिसर

CNE REPORTER, ALMORA/पीएम मोदी ने जागेश्वर धाम के किए दर्शन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi पिथौरागढ़ के आदि कैलाश के दर्शन व गुंजी गांव का भ्रमण कर मध्याह्न के समय यहां जागेश्वर धाम पहुंचे। वह पहले यहां शौकियाथल हेलीपैड उतरे। जहां से 15 किमी मोटरमार्ग से जागेश्वर धाम को रवाना हुए। जागेश्वर में उन्होंने बड़ी तल्लीनलता के साथ भगवान शिव की पूजा—अर्चना की।

पीएम मोदी

जागेश्वर धाम में उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन के बाद पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर के पुरोहितों ने उनकी पूजा संपन्न कराई। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। वैदिक मंत्रोच्चार व आरती से पूरे जागेश्वर मंदिर का वातावरण गूंज उठा।

इससे पूर्व उन्होंने भारतीय सीमा से सटे गुंजी गांव में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नन्हे—मुन्ने बच्चों व महिलाओं से भी बात की। एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

पिथौरागढ़ के गुंजी गांव में सेना के जवानों से मिले प्रधानमंत्री मोदी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments