HomeUttarakhandAlmoraलमगड़ा : ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले

लमगड़ा : ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले

ADVERTISEMENTS

✍️ खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

CNE REPORTER, ALMORA/यहां विकास खंड लमगड़ा स्थित ठाट खेल मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय जूनियर हाईस्कूल के विद्यालयों की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही जिला स्तर एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता बनने की शुभकामनाएं दी।

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता में विकास खंड लमगड़ा के विभिन्न सकुंलों के छात्र —छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, उंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी खो-खो, हिंदी अंग्रेजी सुलेख एवम मानचित्र, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में बिक्रम सिंह राजकीय जूनियर हाई स्कूल कपकोट, बालिका वर्ग मे 200 मीटर मे राजकीय जूनियर हाई स्कूल सिमल्टी की प्रियंका खोलिया, 400 मीटर की दौड़ में सर्वोदय पब्लिक स्कूल जैती की गरिमा फर्तियाल, 400 मीटर दौड़ मे बालक वर्ग में राजकीय जूनियर हाई स्कूल जलना के सूरज ढैला व 600 मीटर की दौड़ मे रविंद्र त्रिकोटी प्रथम स्थान पर रहे।

लंबी कूद बालक में कल्यणिका पब्लिक स्कूल के सुमित सिंह। बालिका वर्ग में राजकीय जूनियर हाई स्कूल ओडयूरा की मानसी आर्या, गोला क्षेपण बालिका वर्ग में राजकीय नियर हाई स्कूल कपकोट की आशा व चक्का क्षेपण में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बजेठी के हिमांशु आर्या प्रथम स्थान पर रहे।

हिंदी सुलेख मे राजकीय जूनियर हाई स्कूल छतोला के योगेश कुमार, अंग्रेजी सुलेख में कल्यणिका पब्लिक स्कूल दीपिका बिष्ट एवं मानचित्र मे कोमल बिष्ट कल्यणिका पब्लिक स्कूल के प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संचालित करने में देवेन्द्र सिंह, डा. महेंद्र सिंह मिराल, संजीव जोशी ने सहयोग किया। कार्यक्रम संपन्न होने से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट द्वारा सभी विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किये।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने मे ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक देवेन्द्र कुमार टम्टा, जिला क्रीड़ा समन्वयक दीपक साही, सह समन्वयक पूनम पंत, ब्लॉक संकुल समन्वयक राजेंद्र सिंह मनराल, कार्यक्रम संयोजक दिगपाल राम, सह ब्लॉक संकुल समन्वयक संजय जोशी, जीत सिंह रावत, महेंद्र बोरा, गोपाल सिंह चौहान, गजेंद्र गोस्वामी, नमिता वर्मा, निधि डांगी, त्रिलोक सिंह, ललिता जोशी, संजय वर्मा, सुंदर सिंह फर्त्याल, भानु जोशी, देवेंद्र टम्टा, उमेश जोशी, अनिता बिष्ट रंजना जोशी, निशांत सैनी, गणेश रावत, सौरभ सलार आदि ने सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में विकास खंड लमगड़ा के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक, संकुल समन्वयक, अभिभावक, भोजन माताएं आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments