HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड : मुख्यमंत्री योगी ने किए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री योगी ने किए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन

चमोली समाचार | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार की सुबह बद्रीनाथ धाम में रात्रि प्रवास के पश्चात श्री केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण बैकुण्ठ धाम की सौन्दर्य एवं मनमोहक प्राकृतिक सुन्दरता की प्रशंसा करते हुए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन किये। तत्पश्चात आर्मी हेलीपैड पर देश के प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियों द्वारा पारम्परिक परिधानों में उनका तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।

जिसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी ने आईटीबीपी, सेना, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के साथ फोटो खिचवायीं तदोउपरान्त मुख्यमंत्री योगी ने आर्मी हेलीपैड माणा में सैरिमोनियल ड्रेस में सजे चमोली पुलिस के जवानों की सलामी गार्द का मान प्रणाम ग्रहण किया।

नैसर्गिक सुन्दरता से परिपूर्ण देश के प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियों द्वारा जिस प्रकार इस आधुनिकता के युग में अपनी पैराणिक संस्कृति, वेशभूषा एवं रीति-रिवाजों को संजो कर रखा गया है वह अविस्मरणीय एवं सराहनीय है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ के दर्शन कर मन प्रसन्न और जीवन धन्य हो गया है।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी एवं पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह सहित जनपद के आला अधिकारी मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments