HomeUttarakhandChampawatकल चंपावत पहुंचेंगे स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

कल चंपावत पहुंचेंगे स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

चंपावत समाचार | सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड शासन, डॉ. आर. राजेश कुमार रविवार 8 अक्टूबर 2023 को चंपावत जिले में पहुंचेंगे, जहां वह विभिन्न चिकित्सालयों का निरीक्षण करेंगे।

जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी चंपावत डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया की अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सचिव देहरादून से प्रातः 6 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 1 बजे टनकपुर पहुंचेंगे तथा वहां उप जिला चिकित्सालय व टनकपुर, हेल्थ वेलनेस सेंटर आमबाग, कॉमन सर्विस सेंटर का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात वह अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक कॉमन सर्विस सेंटर, वैलनेस सेंटर, पीएचसी चल्थी एवं जिला चिकित्सालय चंपावत का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद वह सायं 5:30 बजे से 6:00 बजे तक प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत जिला प्रशासन व विभिन्न जनपदीय अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य आदि से संबंधित समीक्षा बैठक करेंगे।

वह सायं 6 से 7 बजे तक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर रात्रि विश्राम लोहाघाट में करेंगे, तथा 9 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे लोहाघाट से पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments