जनसेवा: तीन जरुरतमंदों को घर बनाकर सौंपे, खुशी में लाभार्थी

0
जनसेवा: तीन जरुरतमंदों को घर बनाकर सौंपे, खुशी में लाभार्थी

👉 अल्मोड़ा जिले के मयोली गांव के हैं तीनों लाभार्थी

📌 प्लस अप्रोच फाउंडेशन दिल्ली बनी संकटमोचक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के धौलादेवी ब्लाक अंतर्गत 03 जरूरतमंदों में तब खुशी की लहर दौड़ गई, जब उन्हें नये घर मिल गए। उन्हें यह अपार खुशी प्लस अप्रोच
फाउं​डेशन दिल्ली Plus Approach Foundation (PAF) की बदौलत मिली। जरूरतमंदों की मदद के लिए स​मर्पित इस संस्था ने इन तीनों जरूरतमंदों को नये घर बनाकर सौंप दिए। संस्था इन गरीबों के लिए संकटमोचक बनी।


ADVERTISEMENTS

जरुरतमंदों को घर, खुशी का ठिकाना नहीं

प्लस अप्रोच फाउंडेशन दिल्ली (Plus Approach Foundation) ने क्रांतिकारी कदम उठाते हुए आपदा प्रभावित धौलादेवी ब्लाक अंतर्गत मयोली गांव के 05 जरुरतमंद लोगों के लिए नए घर बनाए और उन्हें सौंप दिए हैं। छत मिलने से इन जरूरतमंदों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने एक सादे कार्यक्रम में जरुरतमंदों आनन्द राम, जगदीश राम व पूरन राम को नए घर सौंपे। इस मौके पर भनोली की तहसीलदार बरखा, प्लस एप्रोच संस्था के प्रतिनिधि मनोज सनवाल, कृष्णकांत तिवारी, प्रधान गोकुल भट्ट, खीमानन्द पालीवाल, डीके जोशी, लक्ष्मण सिंह डसीला आदि मौजूद रहे।

समय—समय पर कई जरुरतमंदों की सहायता

उल्लेखनीय है कि प्लस एप्रोच संस्था द्वारा समय—समय पर कई जरुरतमंदों की सहायता की जाती रही हैं। इससे पहले संस्था ने शीतलाखेत के ग्राम मटीला में भी जरूरतमंद ग्रामीणों को मकान दिए। डोबा गांव निवासी दिव्यांग सौरभ तिवारी को मकान के लिए 01.50 लाख रुपये की मदद की। ग्राम बज्वार में दो युवतियों के विवाह करवाने में संस्था ने मदद दी। संस्था ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन में आर्थिक सहयोग दिया। संस्था प्रतिनिधि मनोज सनवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में गरीबों और जरुरतमंदों को सहायता पहुचना हैं। संस्था इस कार्य को इसी तरह आगे बढ़ाती रहेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पूर्व व्यवस्था जांचने पहुंचे कमिश्नर दीपक रावत

ADVERTISEMENTS