HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद दो अधिकारी निलंबित, एक को...

उत्तराखंड : भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद दो अधिकारी निलंबित, एक को पद से हटाया

ADVERTISEMENTS

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने और उद्यमियों से असहयोगात्मक रवैया अपनाने के कारण सिडकुल के दो अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

निलंबित अधिकारियों में परविंदर सिंह, लेखाकार सिडकुल और कमल किशोर कफल्टिया, जनसंपर्क अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुल काशीपुर हैं। इसके साथ ही सिडकुल के वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती को भी तत्काल प्रभाव से सिडकुल के वित्त नियंत्रक पद से हटा दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां राज्य सरकार निवेश सम्मेलन की तैयारी कर रही है, वहां इस तरह की कार्यप्रणाली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments