HomeUttarakhandAlmoraमहत्वपूर्ण व ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा : जोशी

महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा : जोशी

ADVERTISEMENTS

👉 पत्रकार वार्ता में ​दी मोदी के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ दौरे की जानकारी

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चार दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे से लौटने के बाद कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा के जागेश्वर होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को होने जा रहे प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जनता में खासा उत्साह है।

शुक्रवार को गणेश जोशी हल्द्वानी में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां वह मीडिया से मुखातिब हुए। गणेश जोशी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को जनपद पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने पिथौरागढ़, लोहाघाट, जागेश्वर आदि प्रस्तावित स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरा प्रदेश उनके आगमन को लेकर उत्साहित हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत सभी जनपदों में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। पार्टी स्तर पर भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले जागेश्वर, ज्योलिकोंग, आदि कैलाश, पार्वती कुंड, गुंजी में आईटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात करेंगे। पिथौरागढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को करीब दोपहर 02 बजे नैनी सैनी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। उसके बाद पिथौरागढ़ के वल्दिया स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम मायावती आश्रम में होगा।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हल्द्वानी पहुंचने पर मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सरकार में दावित्वधारी सुरेश भट्ट सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा: फिर ‘एटीएल स्कूल आफ द मंथ’ चुनी गई लैब

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments