HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: राज्यमंत्री शिव सिंह ने बिमौला में किया प्रवास, दुखड़े सुने

बागेश्वर: राज्यमंत्री शिव सिंह ने बिमौला में किया प्रवास, दुखड़े सुने

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव बिमौला में प्रवास किया और जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शिव सिंह बिष्ट बिमौला गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीबों व अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। लोगों को इन योजनाओं का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर मौके से ही सक्षम अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने घर-घर जाकर भी लोगों से संपर्क किया और कहा कि सरकार लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरेश कुमार, ग्राम प्रधान गोविंद प्रसाद, पूर्व प्रधान हरीश राम, विजय प्रसाद, दीपक कुमार, विनोद कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष विमला टम्टा, काजल देवी, आरती देवी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments