HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: उत्तरायणी में कुली बेगार पर आधारित कार्यक्रम होंगे

अल्मोड़ा: उत्तरायणी में कुली बेगार पर आधारित कार्यक्रम होंगे

ADVERTISEMENTS

👉 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन का निर्णय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन अल्मोड़ा ने आने वाली उत्तरायणी पर्व पर बागेश्वर में कुली बेगार पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। संगठन ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

गांधी पार्क अल्मोड़ा में हुई संगठन की बैठक में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गोवर्धन शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि आगामी उत्तरायणी पर्व पर बागेश्वर में कुली बेगार पर आधारित कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें कुली बेगार पर एक लघु नाटिका का मंचन होगा और वाद—विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। ये कार्यक्रम संयोजक कर्नल रवि पांडे के निर्देशन में होंगे। यह भी तय किया है कि अगले माह से संगठन सामाजिक गतिविधियां भी संचालित करेगा। कुली बेगार कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने के लिए 8 अक्टूबर 2023 की तिथि तय की गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बद्री दत्त पांडे, किशन चंद्र जोशी, नंदन सिंह कार्की, सुनीता राणा, भरत पांडे, शिव शंकर बोरा, चंद्र काण्डपाल, पुष्कर प्रसाद पांडे, राधा तिवारी, दुर्गा बुदलाथोकी, कैलाश वर्मा, बिपिन चंद्र जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments