HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बच्चों में नेतृत्व क्षमता जागृत करना बेहद जरुरी

अल्मोड़ा: बच्चों में नेतृत्व क्षमता जागृत करना बेहद जरुरी

ADVERTISEMENTS

👉 राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में रेसिटेशन कांंटेस्ट
👉 हिंदी में तनु बिष्ट व अंग्रेजी में रिया कनवाल सबसे अव्वल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक रेसिटेशन कांटेस्ट आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रंजन तिवारी ने बच्चों में नेतृत्व क्षमता लाने पर जोर दिया। कांटेस्ट में तनु बिष्ट व रिया कनवाल सबसे अव्वल रहे।

कांटेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य अशोक पंत एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक डॉ. कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. रंजन तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता जागृत करना बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि अशोक पंत ने हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित रेसिटेशन कॉन्टेस्ट का महत्व समझाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि यह कार्यक्रम बेंगलुरु की शिक्षाविद जया पांडे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें 12 बच्चे हिंदी और 12 बच्चे अंग्रेजी में अपनी कविता का पाठ करेंगे।
तनु व रिया ने मारी बाजी

हिंदी रेसिटेशन कॉन्टेस्ट में तनु बिष्ट प्रथम, कल्पना बिष्ट द्वितीय व भावना बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। इंग्लिश रेसिटेशन कॉन्टेस्ट में रिया कनवाल प्रथम, शिवानी पांडे द्वितीय व प्राची शाह तृतीय स्थान पर रही। इसमें नवनीत कुमार पांडेय, डॉ. मनोज जोशी, प्रियंका व गोविंद कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में टीडी भट्ट, निर्मल कुमार पंत, प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगड्वाल, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी, मोनिका जोशी, कविता जोशी, विक्रम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय पांडे ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments