Uttarakhand UKSSSC Job : सहायक कृषि अधिकारी के 34 पदों पर भर्ती

0
UKSSSC
Uttarakhand UKSSSC Job

Uttarakhand UKSSSC Job | बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 विकास शाखा, अराजपत्रित के 34 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है।


ADVERTISEMENTS

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 21 साल से 42 साल तक रखी गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर से शुरू होंगे जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवम्बर 2023 है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

इन पदों के लिए आपको भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या संस्था से कृषि स्नातक उपाधि होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34 पदों के लिए अनारक्षित (Unreserved)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 300 रूपए, अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 150 रूपए शुल्क लगेगा। UKSSSC Job

कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 विकास शाखा, अराजपत्रित34 पद
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि03.10.2023
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि05.10.2023
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि05.11.2023
यहां विज्ञापन देखें UKSSSC JobClick Now
आयोग की वेबसाइटsssc.uk.gov.in

UKPSC Update : संशोधित कैलेंडर जारी, नई भर्तियां कीं शामिल

ADVERTISEMENTS