HomeBreaking NewsUttarakhand : कनिष्ठ सहायक ने कलेक्ट्रट भवन में लगा ली फांसी, हड़कंप

Uttarakhand : कनिष्ठ सहायक ने कलेक्ट्रट भवन में लगा ली फांसी, हड़कंप

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर। यहां कलेक्ट्रेट भवन में कार्यरत एक कार्मिक ने कार्यालय के एक कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा जान दे दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। कलेक्ट्रेट परिसर में घटित इस घटना से हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में हुई है। बताया जा रहा है कि कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल कलेक्ट्रेट के आरटीआई अनुभाग में कार्यरत थे। मृतक आश्रित के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी। वह रावली महदूद थाना सिडकुल के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार सोमवार को कार्यालय में जब छुट्टी हुई तो अधिकांश कार्मिक वहां से चले गए। तभी रूम नंबर 222 में कमल ने अचानक अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा ली। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो अन्य कार्मिकों ने दरवाजा खटखटाया।

जब भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचित किया गया। गत देर रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस टीम पहुंची। जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया। वहां उन्हें कमल पंखे के सहारे फांसी के फंदे से झूलता मिला।

थाना प्रभारी सिडकुल नरेश राठौड़ के अनुसार बरामद सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए स्वयं को ही जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

लालकुआं में किच्छा का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments