HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड : देवर और भाभी की बिजली गिरने से मौत, परिजनों में...

उत्तराखंड : देवर और भाभी की बिजली गिरने से मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

चमोली समाचार | चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बिजली गिरने से देवर और भाभी की मौत हो गई। दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। दोनों देवर और भाभी थे। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमर में थे।

हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments